फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Snatching Gang Busted in Agra Three Arrested

UP: आगरा में ऑटो गैंग का पर्दाफाश, रात में राहगीरों को बनाते थे निशाना; पुलिस ने तीन शातिर दबोचे

Mon, 11 May 2026 12:09 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 12:09 PM IST
सार

आगरा में राहगीरों से छिनैती करने वाले ऑटो गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से छीना गया पर्स, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Auto Snatching Gang Busted in Agra Three Arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने राहगीरों से छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले ऑटो गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने शनिवार रात एक राहगीर का पर्स छीना था। उनके पास से छीना हुआ पर्स, मोबाइल मिला है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार रात गाटर वाली गली, शाहगंज निवासी इमरान ने शिकायत की थी। बताया था कि रात 1 बजे वह आईएसबीटी से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। अबुल उलाह दरगाह कट पर उतर कर आटो चालक को किराए के रुपये दे रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक ऑटो पर सवार होकर तीन युवक आए और झपट्टा मारकर पर्स छीनकर भाग गए । पर्स में 1500 रुपये थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने ऑटो का नंबर देख लिया था। शिकायत पर टीम गठित कर तलाश की गई। रविवार सुबह पोइया घाट के पास से तीनों को ऑटो समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपने नाम प्रकाशनगर एत्माद्दौला निवासी प्रशांत उर्फ बंटू , टेढ़ी बगिया निवासी फरमान उर्फ रियाज और टेढ़ी बगिया के राधा नगर निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ टकला बताए हैं। पूछताछ में बताया कि प्रशांत किराए पर ऑटो चलाता था। फरमान के पास तमंचा और कारतूस थे। तीनों रात के समय राहगीरों का कीमती सामान छीनकर भाग जाते थे। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed