{"_id":"65d5ba7ce7b9c5a8a80e7a0e","slug":"auto-riders-threw-an-unconscious-woman-on-railway-line-and-ran-away-in-agra-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: महिला को ऑटो में लेकर आए, बेहोश करके रेलवे लाइन किनारे फेंककर फरार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महिला को ऑटो में लेकर आए, बेहोश करके रेलवे लाइन किनारे फेंककर फरार; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 21 Feb 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:34 PM IST
सार
आगरा में महिला को ऑटो में लेकर आए। बेहोश करके रेलवे लाइन किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
woman crime,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को रेलवे लाइन के पास एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसे एक ऑटो से फेंका गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनिहाई में दोपहर 2 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नुनिहाई में फैक्टरी एरिया के पास एक ऑटो आया। वह रेलवे लाइन के किनारे पहुंचा। अचानक ऑटो से एक महिला को फेंक दिया गया। इसके बाद ऑटो को चालक तेज गति से ले गया। इस पर लोग जुट गए।
विज्ञापन
उन्होंने महिला को देखा। मगर, वह होश में नहीं थी। आशंका यह भी है कि उसे जहरखुरानी का शिकार बनाया गया। शराब की गंध भी आ रही थी। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महिला ने सिर्फ अपना नाम बताया है। खुद को फिरोजाबाद की रहने वाली बता रही है।
विज्ञापन
लोगों की मदद से महिला को लेडी लायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के होश में आने पर घटना की जानकारी ली जाएगी। उसके परिजन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अगर, कोई घटना हुई होगी तो तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।