{"_id":"6946dc47abc46584810c640e","slug":"auto-rickshaw-gang-that-robbed-passengers-has-been-caught-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सवारियों से लूट करने वाला ऑटो गैंग पकड़ा, चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सवारियों से लूट करने वाला ऑटो गैंग पकड़ा, चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 20 Dec 2025 10:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:56 PM IST
सार
ऑटो में बैठे लोगों से ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक वारदात करना कबूला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में महिलाओं से ठगी करने वाले ऑटो गैंग के तीन सदस्यों को ट्रांसयमुना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चाचा-भतीजा और एक ऑटो चालक शामिल है। पुलिस ने उनके पास से आभूषण और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर को चंदन नगर निवासी उर्मिला देवी और जसवंत नगर शाहदरा निवासी दुर्गेश देवी से अलग-अलग स्थानों पर ठगी की गई थी। आरोपियों ने बेहोश कर महिलाओं से आभूषण व रुपये लूटे थे।
पुलिस ने करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम शंकर सोलंकी, पूरन सोलंकी और राजशेखर शर्मा बताए हैं। एक दर्जन से अधिक वारदात करना कबूला है।