{"_id":"68e0cc44826e5293b0099898","slug":"auto-parts-shop-burglarized-overnight-in-agra-caught-on-cctv-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी...लाखों का माल उड़ाया, घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी...लाखों का माल उड़ाया, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Sat, 04 Oct 2025 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:57 PM IST
सार
चोरों ने थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बना डाला। चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स समेट ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी.
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बना डाला। चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स समेट ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
नगला किशनलाल निवासी दुकान मालिक बलराम सिंह यादव की रामबाग-टेडी बगिया रोड, अरोरा पेट्रोल पंप के पास श्री कृष्णा ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह 7 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो माल बिखरा पड़ा था और कई महंगे पार्ट्स गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें तीन चोर दुकान के अंदर घुसकर काउंटर के आसपास रखे सामान को भरते हुए नजर आ रहे हैं।
चोरी की वारदात को चोरो द्वारा बड़े आराम से 15 से 20 मिनट तक अंजाम दिया गया। जिसके साथ ही पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन