{"_id":"664f856014bfe5d89000dde8","slug":"auto-overturns-after-hitting-divider-three-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-115595-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, तीन घायल
Thu, 23 May 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी मार्ग एक ऑटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे सवार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर किया है।पूर्णिमा पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर बुधवार की सुबह लगभग 11:30 बजे ऑटो में सवार होकर लौट रहे थे। गांव भिटौना के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे शहर के लवकुश नगर निवासी विमला देवी (56), ढोलना के गौसपुर निवासी तिलक सिंह (55) और अनीता दीक्षित (35) निवासी फर्रुखाबाद घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तिलक सिंह और विमला देवी को अलीगढ़ भेज दिया। घायल अनीता दीक्षित का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ऑटो चालक हादसे के बाद ऑटो लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन