फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Gang Brutally Attacks Youth on Highway Steals Mobile and Cash

UP: ऑटो गैंग फिर हुआ सक्रिय...आगरा में युवक के साथ हुई लूट की ऐसी वारदात, आप भी रहें सावधान

Wed, 10 Sep 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 10:10 AM IST
सार

ऑटो गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। आगरा में एक युवक के साथ इस गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद पिटाई की और फिर हाईवे पर फेंक दिया। 

विज्ञापन
Auto Gang Brutally Attacks Youth on Highway Steals Mobile and Cash
ऑटो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा में फिर से ऑटो गैंग सक्रिय हो गया। पहले सदर क्षेत्र और बिजलीघर के आसपास लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। सोमवार रात 1:30 बजे पिता की दवा लेकर आ रहे युवक को गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने हाईवे पर लोहे की रॉड से हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली। ऑटो से निकाल सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित ने खड़े होने की कोशिश की तो पैरों पर ऑटो का पहिया चढ़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


 

आवास विकास सेक्टर-8 निवासी विशाल शर्मा ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि सोमवार रात को टेढ़ी बगिया स्थित अपने ताऊ के मकान से अपने पिता की दवा लेकर आ रह थे। रामबाग चौराहे पर आने के बाद ही एक ऑटो उनके पास आकर रुक गया। जिसके अंदर दो युवक पहले से बैठे थे। उन्होंने गुरुद्वारा गुरु का ताल तक चलने को कहा। वह ऑटो के अंदर बैठ गए। आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने से निकलते ही एक आरोपी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दूसरे ने गला दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें घायल कर उनका मोबाइल और जेब में रखे 6 हजार रुपये लूट लिए। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर ऑटो से नीचे फेंक दिया। उन्होंने खड़ा होने की कोशिश की तो पहिया पैरों पर चढ़ा दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे तैसे वह हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां मिले एक दराेगा की मदद से परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशाें की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed