फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto driver flirting with school girl

छात्रा को ड्राइवर आगे की सीट पर बैठाकर करता था गंदी हरकत, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 12 May 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 12 May 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
auto driver flirting with school girl
demo pic - फोटो : self
आगरा में स्कूल वैन और आटो में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। छत्ता में ऐसा ही मामला आया। आटो चालक कक्षा पांच की छात्र के साथ एक महीने से हरकत कर रहा था। 
विज्ञापन


छात्रा ने रोते हुए मां को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने शुक्रवार को आटो का पीछा किया। चालक को छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


छात्रा दस साल की है। वह कारोबारी की बेटी है। एक महीने पहले परिजनों ने आटो किया था। आटो चालक नगला पदी निवासी विनोद जादौन था। वह छात्रा को आगे की सीट पर बैठाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छेड़छाड़ करता था। पहले तो छात्रा समझ नहीं पाई। बाद में उसकी हरकत बढ़ गईं। कई बार उसने आगे की सीट पर बैठने के लिए मना किया, लेकिन विनोद उसे ज्यादा बच्चे होने की वजह से आगे की सीट पर बैठा लेता था। 

कुछ दिन से छात्रा के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। उसने एक बार स्कूल जाने से मना भी किया, लेकिन घरवालों ने ध्यान नहीं दिया। आटो को हटाने के लिए बोला। परिजन कुछ समझ नहीं पाए। वह गुमसुम रहने लगी। 

इस पर मां ने उससे अकेले में पूछताछ की। उसने सारी घटना बता दी। इस पर परिजनों ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। चालक विनोद ने छात्रा को आगे की सीट पर बैठाकर आगे चलते ही हरकत शुरू कर दी। 

पिता रोने लगे

पीछे से घरवाले भी आ गए। उन्होंने आटो रुकवा लिया। इसके बाद चालक की पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इंस्पेक्टर थाना छत्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा गुमसुम रहती है। वह चालक की हरकत से परेशान थी। जब परिजन उसे थाने लाए तो रोने लगी। बेटी की यह हालत देखकर पुलिस के सामने ही पिता भी फूट-फूटकर रोने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed