फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto collided with Max vehicle, five passengers injured

Agra News: मैक्स वाहन से टकराया ऑटो, पांच यात्री घायल

Mon, 16 Feb 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with Max vehicle, five passengers injured
अनियंत्रित ऑटो मैक्स वाहन से टकराया, पांच यात्री घायल
पिनाहट। बाह–आगरा मार्ग पर थाना बसई अरेल क्षेत्र के गजोरा गांव के पास रविवार दोपहर ओवरलोड सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मैक्स वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




घायलों में रानी निवासी मिताईली, मुकेश निवासी बिचौला, राजेंद्र निवासी बाजितपुर, अरविंद निवासी फतेहाबाद तथा ऑटो चालक संजय निवासी राटोटी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं। तेज रफ्तार में दाैड़ रहा था। इस कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित डग्गेमार वाहनों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed