{"_id":"5dd22fea8ebc3e54ef7adb33","slug":"auto-caught-fire-on-rambagh-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रामबाग पर चलते ऑटो में लगी आग, चालक और सवारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रामबाग पर चलते ऑटो में लगी आग, चालक और सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Mon, 18 Nov 2019 06:58 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
ऑटो में आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रामबाग पर सोमवार सुबह करीब पौने आठे बजे सवारियां लेकर आ रहे ऑटो में आग लग गई। चालक और सवारियां ऑटो से उतरकर भाग गए। आसपास के लोगों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। इस दौरान आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। चौराहे पर जाम भी लग गया।
ऑटो सीता नगर निवासी गुलफाम चला रहा था। भगवान टॉकीज से सवारियां लेकर चला था। जवाहर पुल पार करते ही ऑटो की बैटरी से चिंगारी निकली। अभी गुलफाम कुछ समझ पाता कि लपटें निकलने लगीं।
चालक और दो सवारियां उतरकर थोड़ी दूर जाकर खड़ी हो गईं। रास्ता रुक गया। पुलिस ने रामबाग फ्लाईओवर से वाहनों को निकाला। कुछ लोग वाहनों में लगे फायर एस्टिंगुशर निकालकर ले आए और आग पर काबू पाया।

Trending Videos
आधे घंटे तक जाम रहा रोड
इस दौरान करीब आधा घंटे तक जवाहर पुल से रामबाग चौराहा और टेढ़ी बगिया की ओर जाने वाला मार्ग बाधित रहा। एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि टेंपो में सवार लोग समय रहते उतर गए थे। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
कार और पार्सल वैन में लगी थी आग
10 दिन पहले मथुरा में एक्सप्रेसवे पर एक कार में आग लग गई थी। कार सवार चांदी कारोबारी की जलने से मौत हो गई थी। रविवार को खंदारी पर पार्सल वैन में आग लग गई थी। दमकल ने आग पर काबू किया था।