फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aunt's brother-in-law had illicit relations girl student thought true love reality shocked

मौसी का पापी देवर: छात्रा ने जिसे समझा सच्चा प्यार...हकीकत ने उड़ाए होश; पीड़िता की आपबीती सुन हर कोई शर्मसार

Mon, 11 Dec 2023 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

मौसी के देवर ने उसे सच्चे प्यार का सपना दिखाया। इसके बाद सात महीने तक संबंध भी बनाए, लेकिन जब बात आगे बढ़ी तो उसके कदम पीछे हट गए। जब पूरे परिवार के सामने सच्चाई सामने आई, तो छात्रा किसी से नजरें भी नहीं मिला पा रही है...

 

विज्ञापन
Aunt's brother-in-law had illicit relations girl student thought true love reality shocked
girl demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज के ग्राम असवाई की एक छात्रा ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिरसागंज के एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा ने अपनी मौसी के देवर दीपक निवासी ग्राम अहमदपुर पर आरोप लगाया है कि दीपक का उसके घर पर आना जाना था। इसी दौरान दीपक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखना शुरू कर दिया। छात्रा दीपक के साथ शिकोहाबाद में किराये के मकान में रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान दीपक ने छात्रा के साथ कई बार संबंध बनाए। छात्रा ने बताया कि कमरे पर उसके भाई सुभाष, धर्मेन्द्र, अनिल, दीपक व वीरभान भी आते जाते रहते थे। जिनसे छात्रा ने कई बार दीपक से शादी कराने की बात कही, लेकिन समय बीतने के साथ ही दीपक और उसके भाई धमकियां देने पर आ गए। 
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि दीपक और उसके भाईयों ने धमकी दी है कि अगर पुलिस को रिपोर्ट की तो उसे जान से मार देगें। पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed