फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   august start with rain

झमाझम बारिश के संग अगस्त की दस्तक

Tue, 02 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
august start with rain
भ्‍ाारी बार‌िश्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
अगस्त का आगाज झमाझम बारिश के साथ हुआ। जुलाई में बारिश के सभी पुराने रिकार्ड तोड़ने के बाद मानसून एक्सप्रेस ने अगस्त के पहले ही दिन ताजनगरी के लोगों को जमकर भिगोया। सावन के दूसरे सोमवार को भोले भंडारी का जलाभिषेक करने मेघ भी उमड़ आए और सुबह दो घंटे जोरदार बारिश ने लोगों को तर-बतर कर दिया। दोपहर दो बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दिन भर में 55.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भोले के भक्त शिव मंदिरों की परिक्रमा करते हुए जब पसीने से तरबतर थे, तब सुबह 9:30 बजे बादलों ने उन्हें राहत दी। सुबह दो घंटे जोरदार बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया, लेकिन शिव मंदिरों में पहुंचे भोले भंडारी के भक्तों का कहना था कि अगस्त के पहले ही दिन हुई जोरदार बारिश पूरे महीने के लिए अच्छा संकेत है। दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। उसके बाद शाम पांच बजे फिर तेज बारिश शुरू हुई, हालांकि यह ज्यादा देर नहीं रही, लेकिन आफिस से घर लौटने वालों को जलभराव का सामना करना पड़ गया। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे बादल और बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार शाम तक आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 साल पहले अगस्त की बारिश रिकार्ड
महज 24 घंटे के अंदर ही 150.1 मिमी ---
अगस्त के महीने में जोरदार बारिश का ऑल टाइम रिकार्ड 20 अगस्त 1952 के नाम दर्ज है, जब महज 24 घंटे के अंदर ही 150.1 मिमी बारिश हो गई थी। अभी तक यह रिकार्ड टूट नहीं पाया है। हालांकि इस साल मानसून ने जिस तरह दस्तक दी है, उसने न केवल जुलाई का रिकार्ड टूटा, बल्कि कई नए रिकार्ड बने भी। ऐसे में अगस्त का यह ऑल टाइम रिकार्ड टूटने की भी संभावना है।


न्यूमेरिक
55.4 मिमी हुई सोमवार को बारिश
28.5 मिमी रहा अधिकतम तापमान
26.2 मिमी पहुंचा न्यूनतम तापमान
9:30 बजे से शुरू हुई बारिश
भारी बारिश से स्मारकों में गिरे पेड़
अकबर का मकबरा, सिकंदरा में भारी बारिश से सोमवार सुबह पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई नहीं था। प्रवेश द्वार के ठीक सामने लगा पुराना पेड़ गिरने के साथ अंदर भी कई पेड़ गिरने के कगार पर पहुंच चुके हैं। इसी तरह मरियम का मकबरा, ताजमहल, महताब बाग में भी दर्जनों पेड़ गिरने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed