फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   audio of bah police inspector's conversation gone viral

वायरल ऑडियो: तुम फ्रॉड हो, मुकदमा लिख दूंगा, फिट हो जाओगे...; इंस्पेक्टर ने जानें ये क्यों कहा

Mon, 16 Oct 2023 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

आगरा के बाह से इंस्पेक्टर की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति को हड़का रहे हैं। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। 
 

विज्ञापन
audio of bah police inspector's conversation gone viral
बाह पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुकदमा लिख दूंगा, तो बिल्कुल फिट हो जाओगे, तुम एक हजार एक परसेंट फ्रॉड हो, एक रिटायर्ड मजिस्ट्रेट को बेवकूफ बना रहे हो। रविवार को बाह के थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वो एक व्यक्ति से बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बाह के गांव सिलपौली में जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्षों में रुपयों का विवाद है। गांव सिलपौली के शोभित चतुर्वेदी ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत की थी। कहा कि गांव इंद्रायनी के संदीप त्यागी ने परिवार की 18 बीघा कृषि भूमि का सौदा किया था। इसके 26 लाख रुपये तय हुए थे। संदीप त्यागी ने 10 लाख रुपये नकद दिए, जबकि 9.70 लाख के चार चेक दिए। 6.30 लाख रुपये अप्रैल 2022 में देने का वादा किया। तीन चेक बाउंस हो गए। तब से बकाया 16 लाख रुपये के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, संदीप त्यागी का कहना है कि उन्होंने जिस जमीन का बैनामा कराया था, उसका भुगतान कर दिया है। विवाद एक अन्य जमीन को लेकर है। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दीक्षित ने बताया कि शोभित चतुर्वेदी ने बैनामा के रुपये दिलाने या खेत वापस कराए जाने की शिकायत की है। प्रार्थनापत्र पर जांच की जा रही है। इस पर टीम गांव में गई थी। खेत की नाम की जानी थी। मगर, दूसरा पक्ष नहीं आया। उन्हें फिर से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं हुई बातचीत
इंस्पेक्टर : दूसरा पक्ष आकर बैठ गया, तुम लोग नहीं आए, क्या मतलब हुआ।
संदीप त्यागी : इस चीज के लिए आप टेंशन मत लोे, मैं अपने घरवालों को भेज रहा हूं।
इंस्पेक्टर : तुम वास्तव में फ्रॉड हो, फ्राॅड न होते तो आज यहां पर होते।
संदीप त्यागी : आप कैसी बातें कर रहे हो सर, यह कोई बात है।
इंस्पेक्टर : मुकदमा लिख दूंगा, तो बिल्कुल फिट हो जाओगे, एक हजार एक परसेंट फ्रॉड हो, एक रिटायर्ड मजिस्ट्रेट को बेवकूफ बना रहे हो।
संदीप त्यागी : सर आपने एकतरफा चीजें सुन ली हैं, सुबूत हैं मेरे पास।
इंस्पेक्टर : लंबी जुबान चल रही है, मैं बता रहा हूं तुमको, तुम इस तरह से रख रहे हो तो कितनी बार जेल जाओगे, पता नहीं तुम्हें, बूढ़े आदमी के पैसे खाकर बैठे हो।
(थाना बाह के इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित और इंद्रायनी के संदीप त्यागी के बीच बातचीत के अंश)

ये भी पढ़ें - UP: घर पर मां और पत्नी में खींचतान...होटल में रातें बिता रहा परेशान व्यापारी; कहानी रचकर थाने पहुंची बहू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed