{"_id":"5bb6e8b0867a55645064ab6d","slug":"attempted-to-recruit-army-with-fake-documents-caught-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों के सहारे सेना में भर्ती का प्रयास, फौजियों ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों के सहारे सेना में भर्ती का प्रयास, फौजियों ने ऐसे पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कैंट स्थित कैवलिरी मैदान में चल रही सेना भर्ती में अलीगढ़ और आगरा के 16 अभ्यर्थियों ने सेंधमारी करने का प्रयास किया। सेना की चौकसी के कारण सभी पकड़े गए। सभी को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी पूर्व में भी कई सेना भर्ती में शामिल हो चुके थे। असफल होने के बाद यहां की भर्ती में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों ने बताया कि सुबह सभी ने रजिस्ट्रेशन कराया और फिर दौड़ में शामिल हो गए। दौड़ में सफल होने के बाद जब दस्तावेजों की बायोमिट्रिक स्कैनिंग जांच की गई तो 16 अभ्यर्थी पकड़ में आ गए। इनमें 13 अभ्यर्थी अलीगढ़ के और तीन अभ्यर्थी आगरा के थे। सभी से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने निवास प्रमाणपत्र में गड़बड़ी कराकर निवासी कानपुर लिखवा लिया था।
विज्ञापन
वहीं, चार अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें भर्ती से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कर्नल दीपक शर्मा ने बताया कि सेना भर्ती में कानपुर नगर के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन अलीगढ़ और आगरा के 16 अभ्यर्थी निवास प्रमाण पत्र में गड़बड़ी कर भर्ती में शामिल हो गए। उन्हें पकड़कर बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
पिछले साल आगरा में हुई सेना भर्ती में इसी तरह के मामले पकड़े गए थे। 25 अभ्यर्थियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया था। कई को पुलिस ने गिरफ्तार भी
किया था। ये जालसाजी कर रहे थे। दूसरे के स्थान पर दौड़ लगाने आए थे।