फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted Misdeed in Etmadodla Chaos Erupts Over Settlement Pressure

UP: गंदे इरादों से अंजान थी वो...परिचित ने किया ऐसा कांड, महिला के छूट गए पसीने; पुलिस के सामने हुआ खूब हंगामा

Tue, 14 Oct 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 09:18 AM IST
सार

आगरा में जान पहचान के दो युवक महिला को अपने साथ होटल ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वो किसी तरह आबरू बचाकर वहां से भाग निकली। पुलिस से पहुंची, तो आरोपी पक्ष के लोग भी आ गए। 

विज्ञापन
Attempted Misdeed in Etmadodla Chaos Erupts Over Settlement Pressure
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए। होटल में दुष्कर्म की कोशिश की। महिला किसी तरह बचकर निकल आई। पुलिस से शिकायत की। सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीसीपी सिटी से मिलने पहुंची। तभी आरोपी पक्ष के लोग आ गए। वह पंचायत करने लगे। समझाैते के बदले रुपये देने की कहने लगे। मगर महिला ने पैर छूकर माफी मांगने के लिए कहा तो बात बिगड़ गई। हंगामा होने पर भीड़ जुट गई। बाद में दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया है कि छह अक्तूबर को वह बेटे को टिफिन देने जा रही थी। रास्ते में परिचित दो युवक मिल गए। उन्होंने बाजार तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में रुमाल सुंघा दिया जिससे वो बेसुध हो गईं। बाद में युवक ताजगंज स्थित एक होटल में ले गए। वहां पर दुष्कर्म का प्रयास किया। होश आने पर महिला ने इसका विरोध किया। किसी तरह उनके चंगुल से वह भाग निकली। 
विज्ञापन



आरोपियों ने कहीं शिकायत करने पर धमकाया। उसने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया और उन्होंने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दे दी। सोमवार को पीड़ित महिला डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंची। इसकी जानकारी पर आरोपी पक्ष के लोग आ गए। महिला के बाहर आते ही घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि समझौते का दबाव बनाने लगे। रुपये देने की बात करने लगे। महिला ने शर्त रखी कि आरोपी युवक समाज के लोगों के सामने पैर छूकर माफी मांगें। इस पर आरोपी पक्ष नाराज हो गया। हंगामा होने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। बात नहीं बनने पर दोनों पक्ष कलक्ट्रेट से चले गए। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed