फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to spoil the atmosphere of Agra Flag hoisted at religious place case filed against 1500

आगरा का माहौल खराब करने का प्रयास: धर्मस्थल पर फहरा दिया झंडा, 1500 के खिलाफ मुकदमा

Tue, 23 Jan 2024 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 07:19 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की गई। ताजगंज के एक मोहल्ले में धर्मस्थल पर झंडा फहरा दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 1500 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere of Agra Flag hoisted at religious place case filed against 1500
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ताजगंज क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी। एक धर्मस्थल पर चढ़कर झंडा फहरा दिया। इसके बाद नारेबाजी करने लगे। इस पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने धार्मिक सद्भावना का परिचय दिया और विवाद आगे नहीं बढ़ा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। इस पर 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में जहीरउद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि ताजगंज क्षेत्र के धर्मस्थल पर मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे 1000-1500 युवक आए। उनके हाथों में डंडे और झंडे लगे हुए थे। वह धर्मस्थल में जबरन चढ़ गए। इसके बाद नारेबाजी करने लगे। उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। लोगों ने सद्भावना का परिचय दिया। चुपचाप इन लोगों के हुड़दंग को देखते रहे। अगर, लोग विरोध करते तो अशांति फैल सकती थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। एक वीडियो भी सामने आया है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो में दो से तीन युवक खड़े होकर झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। सड़क पर बड़ी संख्या में युवकों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कर दिया डिलीट
धर्मस्थल पर चढ़कर नारेबाजी और झंडे फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो जांच के आदेश किए गए। बाद में वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया। जिस युवक ने वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था। उसकी भी पहचान की जा रही है।



शादी में घुसे युवकों ने खड़ा किया 
मंगलवार रात को लोहामंडी क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक का शादी समारोह था। शादी समारोह में तीन युवक खाना खाने के लिए घुस गए। समारोह में धार्मिक नारेबाजी करने लगे। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वो भाग निकले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तीनों युवकों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed