{"_id":"6614294f62b9187c390d1606","slug":"attempt-to-rape-a-girl-sleeping-in-the-closet-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115613-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोठरी में सो रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोठरी में सो रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश
Mon, 08 Apr 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
कोठरी में सो रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर बनी कोठरी में सो रही एक युवती के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर जब परिवार के लोग आए तो आरोपी और साथी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव निवासी एक युवती 30 मार्च को अपने खेत में छोटे भाई के साथ गेहूं की सिंचाई कर रही थी। थक जाने की वजह से युवती खेत पर बनी ट्यूबवैल की कोठरी में जाकर लेट गई। तभी गांव निवासी नामजद कोठरी में घुस गया और सो रही युवती को पकड़ने के बाद दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर जब छोटा भाई बचाने के लिए गया तो आरोपी और उसके साथी ने गाली गलौज की।
ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता को साथ लेकर पिता जब शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे। तभी रास्ते में नामजद आरोपियों ने कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। जिस कारण से वह शिकायत दर्ज कराने नहीं आ सके। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।