फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kill Paxfed chairman's son

Agra News: पैक्सफेड चेयरमैन के पुत्र को जान से मारने की कोशिश

Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill Paxfed chairman's son
-हमले में क्षतिग्रस्त हुई पैक्सफेड चेयरमैन के पुत्र की कार
किशनी (मैनपुरी)। रविवार की रात कुसमरा स्थित घर से शहर स्थित आवास आ रहे पैक्सफेड चेयरमैन के पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। कार को टक्कर मारी गई। इसके बाद हमलावरों ने घेरकर पिटाई की। गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही नकदी और सोने की चेन लूट की वारदात अंजाम दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपति निवासी पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य वर्तमान में शहर के राधा रमन रोड स्थित आवास में रहते हैं। रविवार की रात उनके पुत्र अनुपम शाक्य नगला भूपति कुसमरा से अपनी स्कार्पियो से मैनपुरी स्थित घर आ रहे थे। जैसे ही मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर गांव नारायणपुर के पास पहुंचे तभी रास्ते में एक पिकअप को आड़ा-तिरछा खड़ा देख वह सतर्क हो गए। तीन लोग पिकअप के बाहर खड़े हुए थे। अनुपम संभलते हुए पिकअप के पास से गुजरे तो उक्त लोगों ने स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर पीछे लग गए और गाड़ी में टक्कर मारी। वह बचते हुए गांव नारायणपुर पहुंचे और स्कार्पियो को एक घर के बाहर खड़ा कर दिया। इस बीच पिकअप सवार हमलावर भी वहां पहुंच गए और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लाग घरों से बाहर आ गए। इस बीच तीन हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन और पर्स में रखी 8500 रुपये की नकदी लूट ली और स्कार्पियो की चाबी निकाल कर भाग गए। हमले में उनकी स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। अनुपम की तहरीर पर पुलिस ने रोहित यादव, राहुल यादव निवासी नगला अहिर कुसमरा, बल्लू निवासी फर्रुखाबाद और पिकअप चला रहे हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed