{"_id":"65ec49ea579714c0f7043e40","slug":"attempt-to-kill-an-old-man-by-locking-him-in-a-room-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114003-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्ध को कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्ध को कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश
Sat, 09 Mar 2024 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध को कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश
गांव गडेरी में हुई वारदात, नामजद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव गडेरी में शुक्रवार की रात एक वृद्ध को कमरे में बंद कर लिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान जान से मारने के लिए तमंचे से फायर कर दिया। किसी तरह से बचने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार की रात गांव गडेरी निवासी दलवीर सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। तभी रोशन सिंह के सबमर्सिबल के पास गांव निवासी असवेंद्र उर्फ छोटू ने रोक लिया और सबमर्सिबल के पास बने कमरे में बंद कर गाली गलौज करते हुए धमकाने लगा। तमंचा निकाल कर उनकी कनपटी पर रख दिया। वह बचकर बाहर की ओर भागे तो आरोपी ने उन पर तमंचा से फायर कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। इस बीच पुत्र के वहां आने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए चला गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।