फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kidnap girl student from outside the school in Firozabad Tundla

Firozabad: टूंडला में स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा करने का प्रयास, शोर मचने पर कार सवार हुए फरार

Thu, 29 Sep 2022 09:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 09:50 AM IST
सार

टूंडला में बुधवार को दिनदहाड़े एक छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया गया। कार सवारों ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे कार में डालने की कोशिश की। शोर होने पर बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन
Attempt to kidnap girl student from outside the school in Firozabad Tundla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में बुधवार को एक स्कूल की छुट्टी के बाद सहेली के साथ जा रही कक्षा छह की छात्रा को कार सवारों ने दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। इस बीच कार सवार मौके से भाग गए। पीड़ित छात्रा के परिजन ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख लतीफ निवासी रॉबिन जैन की 11 वर्षीय पुत्री इशिता जैन टूंडला स्थित क्राइज द किंग में कक्षा छह की छात्रा है। वह वैन से स्कूल आती-जाती है। छात्रा के पिता रॉबिन जैन ने बताया कि स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्कूल वैन खड़ी करने का स्थान है। 

विज्ञापन

ईको कार में सवार थे बदमाश 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली परी गुप्ता के साथ स्कूल की छुट्टी होने पर टैक्सी स्टैंड पर खड़ी वैन के पास जा रही थी। तभी एक ईको कार वहां आकर रुकी। कार में दो बदमाश सवार थे। एक ने इशिता का हाथ पकड़कर उसको कार के अंदर खींचने का प्रयास किया। तभी परी ने उसका दूसरा हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शोर मचने पर स्कूल के कर्मचारी वहां पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भाग गए। घटना के बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ एसएसपी से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

एक दिन पहले फिरोजाबाद में हुई घटना 

इसी घटना की तरह मंगलवार को फिरोजाबाद में हुई थी। यहां भी छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया था। अभिभावकों व विद्यालय प्रशासन के मुताबिक इस घटना में युवकों में से एक ने वैन चालक का भाई बताते हुए छात्रा को ले जाने का प्रयास किया था। सतर्क छात्रों ने शोर मचा दिया था। तब युवक भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed