{"_id":"676ffced6e5ad970ad0d7856","slug":"attempt-to-kidnap-a-young-man-who-returned-from-noida-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129413-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नोएडा से लौट कर आए युवक को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नोएडा से लौट कर आए युवक को अगवा करने की कोशिश
Sat, 28 Dec 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Dec 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपियों ने की पिटाई, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर में भांवत चौराहे के पास उत्तरी छपट्टी के रहने वाले एक युवक को बस से उतरते ही आरोपी युवकों ने पकड़ लिया और कार में डालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी कृष्णा चौहान 26 दिसंबर को नोएडा से घर लौट रहा था। बस भांवत चौराहे पर बस से उतरा। तभी वहां मौजूद रुद्र चौहान, ध्रुव चौहान, गुड्डू चौहान, विशाल चौहान, अवनीश, अमन चौहान निवासी नगला जुला अपने 8-10 साथियों के साथ आ पहुंचे। आते ही इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए कृष्णा को पीटना शुरू कर दिया। उसे खींचकर गाड़ी में डालने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुर्गा बनाकर बनाया वीडियो
पीड़ित कृष्णा की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने पुत्र को देख लेने की धमकी दी है। इन लोगों ने पुत्र को मुर्गा बनाकर उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।