{"_id":"64a4028f652fdff14308eed9","slug":"attempt-to-kidnap-a-young-man-returning-from-a-feast-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-420-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दावत से लौट रहे युवक को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दावत से लौट रहे युवक को अगवा करने की कोशिश
Tue, 04 Jul 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Jul 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
दावत से लौट रहे युवक को अगवा करने की कोशिश
लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल, कुर्रा क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घुसूपुरा निवासी एक युवक दो जुलाई को दावत खाकर घर आ रहा था। तभी नामजद लोगों ने रोक कर लाठी-डंडे से पिटाई की। उसे अगवा करने की कोशिश की। लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव घुसूपुरा निवासी अभिषेक सिंह दो जुलाई की देर शाम गांव जोराई में दावत खाने के बाद घर वापस लौट रहे थे। बाइक से वापस लौटते समय रास्ते में नीटू, रोहित निवासी जोराई अपने दो अन्य साथियों के साथ आए और बाइक को रोक लिया। उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अपनी गाड़ी से आए सिंटू प्रधान ने गाड़ी में डाल कर ले जाने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर राहगीर व ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीडि़त की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।