फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kidnap a woman at Seha Khurd intersection

Agra News: सेहा खुर्द तिराहे पर महिला को अगवा करने की कोशिश

Fri, 30 Aug 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Aug 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a woman at Seha Khurd intersection
सेहा खुर्द तिराहे पर महिला को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

- बचाने आए मौसा पर सरिये से किया हमला, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में सेहा खुर्द तिराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह अपने रिश्तेदारों के साथ वाहन का इंतजार रही एक महिला को कार सवारों ने अगवा करने की कोशिश की। खींचकर कार में बैठाने लगे। जब मौसा ने विरोध किया तो सरिये से हमला कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा कला निवासी ईशा देवी के देवर अनुज कुमार आगरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह ईशा अपने मौसा आदेश, चाची राधा देवी के साथ देवर को देखने के लिए आगरा जा रहीं थीं। सभी लोग सेहा खुर्द तिराहा के पास खडे़ होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक वैन में सवार होकर आए अरविंद, महेंद्र, सुमित निवासी सेहा खुर्द ने ईशा से कार में बैठने के लिए कहा, जब मना किया तो आरोपियों ने हाथ पकड़ कर कार में खींचने की कोशिश की। जब मौसा आदेश बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें सरिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed