Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to commit cyber fraud on a senior theater artist, saved by alertness

यूपी: रंगकर्मी की समझदारी के आगे साइबर ठगों की धरी रह गई चालाकी, आप भी इस तरह बच सकते हैं ठगी से

Tue, 09 Apr 2024 09:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Apr 2024 09:56 AM IST
सार

 वरिष्ठ रंगकर्मी से ठगी करने के लिए साइबर ठगों ने जाल तो बेहद सोच समझकर बनाया था, लेकिन उनकी चालाकी चल न सकी। वरिष्ठ रंगकर्मी की समझदारी ने उन्हें ठगी से बचा लिया। 
 

विज्ञापन
Attempt to commit cyber fraud on a senior theater artist, saved by alertness
साइबर फ्रॉड - फोटो : ??? ?????

विस्तार

आगरा शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शुक्ला को ट्राई और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने ठगने की कोशिश की गई। रविवार को मुंबई के फोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज होने का झांसा दिया। मगर, उन्होंने फोन काट दिया। सोमवार को दूसरा कॉल करके बेटे के छेड़छाड़ के केस में गिरफ्तारी होने का भय दिखाया गया। इस बार भी रंगकर्मी अपनी सजगता की वजह से बच गए। उन्होंने साइबर अपराधी को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अनिल शुक्ला ने बताया कि वह रविवार दोपहर को घर में मौजूद थे। तभी व्हाट्सएप पर +92 (पाकिस्तान कोड) नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि ट्राई नोटिफिकेशन टीम का अधिकारी बोल रहा हूं। नाम और नंबर बताया। कहा कि आपके खिलाफ मुंबई के थाना फोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। आपके नंबर से लोगों को धमकी भरे कॉल जा रहे हैं। इस कारण आपके नंबरों को बंद किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कहा कि वह बुजुर्ग हैं। मुंबई कभी गए नहीं। न किसी को जानते हैं। उनकी किसी से बात नहीं होती है। फिर नंबर कैसे बंद कर सकते हो। वह घबरा गए। फोन काट दिया। बाद में मुंबई में रहने वाले अपने एक परिचित को कॉल किया। उससे थाने से जानकारी करने के लिए कहा। पता चला कि फोर्ट थाना नहीं है। फोर्ट इलाका जरूर आता है। उन्हें पता चला कि साइबर ठग उन्हें झांसे में लेने की कोशिश कर रहा था।

 
विज्ञापन

इसी तरह दूसरा कॉल सोमवार को पत्नी के नंबर पर आया। उनसे कहा कि आपका बेटा नोएडा में है। उसे पुलिस ने पकड़ा है। तीन और लोग पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ एक युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। उनके बेटे के खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं की है।
अनिल शुक्ला ने बताया कि पत्नी घबराई नहीं। उन्हें पता था कि साइबर ठग इसी तरह से धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए पत्नी ने कहा कि बेटे से अभी बात हुई है। वह ठीक है। इस पर साइबर ठग धमकाने लगा। बाद में उन्होंने भी उससे बात की। कहा कि उन्हें जानकारी है कि लोगों को इस तरह से ठगा जा रहा है। वह उसके झांसे में नहीं आएगे। इस पर ठग ने कॉल काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed