फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to cheat a health worker by pretending to be a police officer

Agra News: मायके आई विधवा जेवर नकदी लेकर हुई लापता

Tue, 05 Mar 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat a health worker by pretending to be a police officer
मायके आई विधवा जेवर नकदी लेकर हुई लापता
विज्ञापन

मां ने फर्रुखाबाद निवासी नामजद के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र स्थित अपने मायके आई एक विधवा जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई। तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो मां ने थाने में तहरीर दी। बताया कि फर्रुखाबाद निवासी नामजद पुत्री को साथ ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दी। पुलिस को बताया कि पुत्री जनपद एटा में की थी। कुछ समय पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद से ही विधवा बेटी कभी ससुराल तो कभी उनके पास आकर रहती थी। 27 जनवरी को उसने बेटी और उसके पुत्र को घर बुला लिया था। 21 फरवरी को पुत्री अपने मासूम बच्चे को घर पर छोड़ कर कहीं चली गई। वह अपने साथ जेवर और नकदी भी ले गई। काफी तलाश किया लेकिन पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। कुछ दिन पहले पता चला कि जनपद फर्रुखाबाद के गांव दहेलिया निवासी निरंजन सिंह उर्फ टिन्नी पुत्री को अपने साथ ले गया है। आरोपी का गांव के ही एक व्यक्ति के यहां आना-जाना था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed