फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attackers was hide in field

खेतों में छिपकर बैठे थे हमलावर

Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
attackers was hide in field
मैनपुरी। केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला करने वाले पहले से खेतों में छिपकर बैठे हुए थे। जैसे ही केंद्रीय मंत्री पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे, खेतों में छिपे लोगों ने हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने हमले का आरोप सपा पर लगाया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और करहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने काफिले पर हुए हमले का आरोप सपा नेताओं पर लगाया है। उनका कहना है कि सपा के वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर यह हमला किया गया। उन्होंने कहा कि अपने गढ़ में सपा को हारता हुए देखकर सपा नेता बौखला गए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर खेतों में छिपे हुए थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य के काफिले पर भी हमला किया जा चुका है। वहीं केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हुए हमले ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इससे पहले भी शनिवार को उनकी कार को रोकने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

हाईवोल्टेज ड्रामा है
केंद्रीय मंत्री पर हुए हमले के मामले में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह भाजपा का ही हाईवोल्टेज ड्रामा है। सपा को बदनाम करने के लिए खुद भाजपा नेता हमले की पथकथा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में आक्रोश
केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हुए हमले के बाद से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। हमले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम भाजपा नेता बड़ी संख्या में करहल थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed