फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack while dropping a friend home, 5 youths injured in firing

Agra News: दोस्त को घर छोड़ने जाते समय हमला, फायरिंग में 5 युवक घायल

Wed, 22 Oct 2025 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attack while dropping a friend home, 5 youths injured in firing
पिनाहट। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव करकोली के पास रविवार की रात बाइक सवार युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बाइक सवारों के जान बचाकर भागने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में पांच युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंच पुलिस घायलों को सीएससी पिनाहट लेकर पहुंचीं।आरोप है कि एक घंटे बाद डॉक्टर आए। उन्होंने सभी युवकों को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना राजाखेड़ा निवासी प्रेम सिंह (25) रविवार की रात करीब 1:30 बजे अपने दोस्त करन निवासी रैपुरा भदौरिया को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। उनके साथ तीन दोस्त और थे। में कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इससे वह तेजी से बाइक लेकर जाने लगा। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव करकोली के पास लोगों ने उनको घेर लिया और पीछे से फायरिंग कर दी। इससे बाइक सवार युवक गिर गए। फायरिंग में प्रेम सिंह, करन के अलावा अर्जुन निवासी फरेरा, संतोष और फौजी गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज पर आसपास लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

प्रेम सिंह के भाई अजय पाल ने पुलिस को बताया की प्रेम अहमदाबाद में कैटरिंग का काम करता है। 2 दिन पहले ही घर पर आया है। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है। दोस्त को जरार छोड़ने जा रहा था। तभी हमला किया गया। आरोप है कि पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1 घंटे तक कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आया। एंबुलेंसकर्मी के बार-बार फोन करने पर डॉक्टर आए तो प्रेम सिंह को आगरा रेफर किया गया। थाना प्रभारी मंसुखपुरा ने बताया कि पांच लोगों को गोलो लगी है। इसमें प्रेम सिंह की हालत गंभीर है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed