फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on wire pole, hut burnt

Agra News: खंभे में तार लगाने पर हमला, झोपड़ी फूंकी

Tue, 16 Dec 2025 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on wire pole, hut burnt
पूठपुरा कल्यान पुर में मारपीट के बाद झोपड़ी में लगी आग
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के पूठपुरा कल्यानपुर में सोमवार को दो पक्षों में बिजली के खंभे में तार लगाने पर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट में पहले पक्ष के पप्पू और दूसरे पक्ष के नेम सिंह, श्रीभगवान, सुनील व लवकुश घायल हो गए।
विज्ञापन




वहीं, श्रीभगवान पक्ष ने पप्पू पक्ष के लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुरानी रंजिश को मारपीट का कारण बताया जा रहा है। रविवार को दोनों पक्ष थाने से समझौता कर लौटे थे, इसके बावजूद सोमवार को फिर से मारपीट हो गई। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि विद्युत डीपी पर तार लगाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। झोपड़ी में आग लगाने के आरोप की भी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed