फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on SP leader Raisuddin son Rizvan Uddin in agra

सपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों में मुंह पर मारा चाकू, किया लहूलुहान

Sat, 11 Aug 2018 10:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
attack on SP leader Raisuddin son Rizvan Uddin in agra
रिजवानउद्दीन

सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन के बेटे रिजवानउद्दीन पर शुक्रवार रात को उनके जूते के शोरूम के बाहर एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। उनकी गर्दन, गाल और कान पर प्रहार कर दिए। वह लहूलुहान हो गए। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस आ गई। 

विज्ञापन


पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन का घर धौलपुर हाउस में है। एमजी रोड पर धौलपुर हाउस में मार्केट में उनका जूते का शोरूम है। शुक्रवार रात 8:30 बजे शोरूम पर उनके बेटे रिजवानउद्दीन बैठे हुए थे। रिजवान ने बताया कि शोरूम पर एक युवक आया, उसने उन्हें गेट के बाहर बुलाया। वह कुछ समझ नहीं पाए। वह बाहर चले गए। तभी युवक मार्केट के बाहर से चाय की दुकान के पास से चाकू ले आया। अचानक उनके ऊपर प्रहार करने लगा। उनकी गर्दन, गाल और कान के पास चाकू लग गया। वह लहूलुहान हो गए। युवक उनकी जान लेना चाहता था।  
विज्ञापन


रिजवान ने शोर मचाया। इस पर अन्य शोरूम में मौजूद व्यापारी और अन्य लोग आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई लगाई। सूचना पर थाना रकाबगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी पर सपा नेता सहित अन्य लोग पहुंचे। एसएसपी अमित पाठक भी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनपुरा का है आरोपी 
इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि युवक के पास सब्जी काटने वाला चाकू था। पूछताछ में अपना नाम मयंक शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा निवासी मोहनपुरा, ईदगाह बताया। वह कुछ बता नहीं पा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। 


मेरी कोई रंजिश नहीं 
रिजवानउद्दीन का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। इसके बावजूद उन पर हमला बोला गया। हमलावर ने भी कुछ नहीं बताया है। आशंका है कि साजिश के तहत हमला कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed