फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satsangis Attack on Police in Agra many injured including 12 police man barbed weapons like Chinese army

सत्संगियों का हमला: चीन की सेना की तरह कंटीले हथियारों का इस्तेमाल... बुलडोजर के सामने अड़े, न तोड़ने दिया गेट

Mon, 25 Sep 2023 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Sep 2023 08:10 AM IST
सार

आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर राधास्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों ने हमला बोल दिया। सत्संगियों ने चारों तरफ से पुलिस को घेरकर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें सीओ और कई पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त कर दिए। हमलावर कंटीले हथियार लेकर आए थे।

विज्ञापन
Satsangis Attack on Police in Agra many injured including 12 police man barbed weapons like Chinese army
Satsangis Attack on Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अवैध कब्जा कर बनाए गेट को रविवार की शाम तीसरी बार हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला बोल दिया। पुलिस को चारों ओर से घेरकर पथराव किया, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों समेत 40 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रशासन ने टेनरी पर गेट नंबर 8 और श्मशान घाट रोड पर बनी दीवार और गेट को ढहाया था, लेकिन दो बार ढहाने के बाद रात में सत्संगियों ने गेट पर तार लगा दिए थे। पथराव में नगर निगम का बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन


इस मामले में भी प्रशासन और पुलिस की ओर से सत्संगियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। वहीं शाम को सत्संग सभा को अपने दस्तावेज दिखाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सड़कों को घेरकर बनाए गए 6 गेट तोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 16 बीघा 9 बिस्वा जमीन खाली कराई गई थी। सत्संग सभा ने रात में फिर गेट लगा दिए, कंटीले तारों की बाड़ लगा दी। रविवार सुबह सत्संगियों को गेट नंबर 8 टेनरी पर पहुंचने के लिए मैसेज जारी किए गए। पुलिस प्रशासन शाम को 4 बजे जब फिर से गेट तोड़ने के लिए पहुंचा तो हजारों सत्संगी पहुंच गए।

कई के हाथों में धारदार कंटीले हथियार थे। बुलडोजर आगे बढ़ते ही सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को आगे रखकर सत्संगियों ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थर बरसाए।
 

हथियार ऐसे मिले जैसे गलवान घाटी में चीन की सेना ने किए थे इस्तेमाल
सत्संग सभा से जुड़ी महिलाओं ने बुलडोजर और ट्रक के शीशे तोड़ दिए। नगर निगम के ड्राइवर को पीटा। घायल 12 पुलिसकर्मियों समेत अधिकारियों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कुछ मीडियाकर्मी भी पथराव में लहूलुहान हो गए।

जवाब में पुलिस ने सत्संगियों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। सत्संगियों के परिसर में ऐसे कंटीले तारों के हथियार मिले हैं, जैसे चीनी सेना ने गलवान घाटी में भारतीय सेना पर हमले के लिए इस्तेमाल किए थे।
 

बवाल के बाद पुलिस मौके से चली आई। इस मामले में प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा से टकराव की जगह तहसील आकर कागजात दिखाने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है। घायल पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना न्यू आगरा में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

बुलडोजर के सामने अड़े, नहीं तोड़ने दिया गेट
पुलिस टेनरी के गेट के सामने बुलडोजर लेकर पहुंची। प्रशासनिक टीम की कोशिश थी कि गेट को हटा दिया जाए मगर सत्संगी महिलाएं, बच्चों के साथ गेट के सामने सत्संग करने लगे।

समझाने और धमकाने के बाद भी टस से मस नहीं हुए। पुलिस का ध्यान भटकाकर गेट पर हजारों की संख्या में सत्संगी पहुंच गए। इस पर पुलिस ने जानमाल के नुकसान की आशंका को देखते हुए गेट से बुलडोजर को हटवा लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed