{"_id":"605b7b378ebc3ec967512bd7","slug":"attack-on-sant-tundla-news-bajrang-dal-sant-stabbing-sadhu-sant-news-hanuman-akhada-tundla-news-agr4860470186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत जयश्री बाबा पर चाकुओं से हमला, एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत जयश्री बाबा पर चाकुओं से हमला, एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
टूंडला के सीएचसी पर बाबा का उपचार करते करते अधीक्षक डा संजीव वर्मा व जानकारी लेते सीओ देवेन्द्र क
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। बुधवार सायं अंतरयोगी महाराज आश्रम हनुमान अखाड़ा के महंत जयश्री बाबा पर एक युवक ने चाकुओं से हमला कर एक लाख रुपए लूट लिए। बाबा की चीख-पुकार पर मंदिर में मौजूद अन्य लोग गुफा की तरफ भागे, तब तक हमलावर बाहर खड़ी स्कूटी से युवती संग फरार हो गया। पुलिस ने घायल महंत को अस्पताल लाई है।
थाना नगला सिंघी अंतर्गत बजहेरा में यमुना किनारे अंतरयोगी महाराज आश्रम हनुमान अखाड़ा है। महंत जयश्री बाबा यहां गुफा में रहते हुए लोगों की समस्याओं का निदान करते हैं। बुधवार सायं पांच बजे करीब उनके आश्रम पर हरे रंग की स्कूटी पर एक युवक एवं युवती पहुंचे। युवक ने अपना नाम आकाश बताया, लेकिन नाम-पते की एंट्री नहीं कराई। गुफा में बाबा से मिल युवक वापस लौटा, इसके बाद वह प्रसाद लेेन के बहाने दोबारा गुफा में अंदर गया। उसके जाने के तत्काल बाद बाबा के चीखने की आवाज सुनाई दी।
मंदिर पर मौजूद भक्त व साधु-संत कुछ समझ पाते गुफा से निकला युवक भागता हुआ स्कूटी पर बैठकर युवती संग फरार हो गया। आश्रम पर मौजूद साधु-संत व काम कर रहे राजमिस्त्री दौड़कर अंदर पहुंचे तो बाबा घायल पड़े थे, उनके चाकू लगा था। बाबा के मुताविक युवक ने उनके ऊपर चाकू से हमला किया है। आश्रम के बाबा बलवीर गिरी व भरत गिरी का कहना है कि बाबा के पास थाली में एक से डेढ़ लाख रुपये रखे थे, जिन्हें युवक ले गया। बाबा पर हमले की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस घायल महंत को अस्पताल लायी है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल भाजपा नेता भी पहुंच गये।
विज्ञापन
आश्रम की गोशाला के निर्माण कार्य के लिए रखे थे रुपए
टूंडला। घायल जयश्री बाबा ने बताया कि आश्रम पर एक दर्जन से अधिक गाय हैं। गायों के लिए गोशाला का निर्माण चल रहा है। जिसके लिए रुपये रखे थे
तीन दिन से लगातार आ रहे थे युवक-युवती
टूंडला। आश्रम पर रह रहे बाबाओं ने बताया कि युवक-युवती बीते दिन दिन से लगातार आश्रम पर आ रहे थे। उनके अन्य भक्तों की तरह आने पर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था। माना जा रहा है कि वे पिछले तीन दिन से आश्रम की गतिविधियों का जायजा ले रहे थे।
- बाबा से अपनी समस्या को लेकर एक युवक व युवती पिछले कुछ दिनों से आ रहे थे। किस बात को लेकर युवक ने बाबा पर हमला किया है। इसकी जानकारी की जा रही है। लूट की घटना प्रतीत नहीं हो रही।
देवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला