{"_id":"5f38af0c8ebc3e9ff3777a67","slug":"attack-on-police-team-by-mining-mafia-in-farah-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः खनन माफिया ने किया चेतक पुलिस दल पर हमला, दो कांस्टेबल घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः खनन माफिया ने किया चेतक पुलिस दल पर हमला, दो कांस्टेबल घायल, तीन गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:21 AM IST
सार
फरह के रैपुरा जाट अंडरपास में हुई घटना
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
विस्तार
यमुना से बालू खनन का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फरह में शुक्रवार की रात कंजौली घाट से बालू खनन करके ला रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और उनके साथियों ने रैपुरा जाट अंडरपास में चेतक पुलिस के सिपाहियों पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध खनन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
फरह क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब दस बजे चेतक ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल रविन्द्र और विशाल रैपुरा जाट अंडरपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां बालू से लदे कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े मिले।
जिन्हें देखकर कांस्टबलों ने उन्हें टोका। बताया जाता है कि टोकते ही खनन माफिया ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बालू खनन माफिया के अप्रत्याशित हमले से पुलिसकर्मी सहम गए और वहां से वापस चले गए।

Trending Videos
पुलिसकर्मियों ने वहां से हटकर वायरलेस सेट से इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पाकर फरह थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और खनन माफिया को घेरना शुरू कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी की तो खनन माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध खनन करने वाले तीन लोगों को दबोच लिया, लेकिन पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं पकड़ सकी।
दबोचे गए लोगों में भेदजीत उर्फ पोसू पुत्र करुआ निवासी ग्राम भदाया, गोपाल पुत्र अमर सिंह निवासी भदाया तथा अजीत पुत्र गोपाल निवासी ग्राम भदाया शामिल हैं। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि यमुना के कंजौली घाट से बालू लाए थे। एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।