फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on Naib Tehsildar in etah

जमीन की जांच करने गए नायब तहसीलदार पर फायरिंग कर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
सार

  • नायब तहसीलदार ने आठ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
  • थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में हुई घटना, जमीन के विवाद की जांच करने गए थे

विज्ञापन
attack on Naib Tehsildar in etah
अपराध

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जमीन की जांच करने एक गांव में पहुंचे नायब तहसीलदार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। नायब तहसीलदार ने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने थाना अवागढ़ में आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

 
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में बुधवार को नायब तहसीलदार जलेसर विक्रम सिंह चाहर जमीन संबंधी मामले की जांच करने गए थे। नायब तहसीलदार का आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी पक्ष के रमेशपाल पुत्र चूरामन अपने साथ करीब 18 लोगों को लेकर आ गया। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। 
विज्ञापन



रमेश पाल ने विरोध करते हुए जांच को प्रभावित करने के इरादे से हंगामा करना शुरू कर दिया। जांच टीम कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात में किसी तरह से नायब तहसीलदार और जांच टीम के सदस्य जान बचाकर भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार

नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ थाना अवागढ़ पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गांव खुशहालपुर में छापा भी मारा, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने रमेशपाल सहित आठ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया कि शिकायत पर जमीन की जांच करने के लिए टीम के साथ गए थे। इसका विरोध करते हुए जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed