फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on another RSS worker in Firozabad

फिरोजाबाद में संघ के एक और कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, गोली मारने के बाद किए चाकू से वार

Sat, 07 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
attack on another RSS worker in Firozabad
हमले में घायल बृजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चार दिनों के अंदर आरएसएस के एक और कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। शुक्रवार रात को आरएसएस के कार्यकर्ता को बाइक सवार चार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल अवस्था में उनको जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


आरएसएस के सह विभाग प्रमुख धर्म जागरण मंच बृजेश कुमार रात को तकरीबन साढ़े 11 बजे रामनगर स्थित अपने भाई की दुकान से ऑटो से अपने घर रसीदपुर कनेटा जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ कार्यकर्ता को घेर कर फायरिंग

attack on another RSS worker in Firozabad
घायल को एबुंलेस से लाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
वो कनेटा चौराहे पर पहुंचे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उनको घेर लिया। उन पर फायरिंग की। जिसमें एक गोली उनको लगी है। चाकू से भी वार किए गए। घायल अवस्था में उनको जिला अस्पताल लाया गया। 

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध जानकारी जुटाई। पुलिस टीम घटना की जांच में जुटी हुई है।

वहीं घायल बृजेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर किया गया है। ब्रजेश शर्मा मदनपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। रामनगर में इनके भाई की बीयर की दुकान है। 
 

लूट की भी संभावना

attack on another RSS worker in Firozabad
ट्रामा सेंटर के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बृजेश कुमार दुकान से करीब 55 हजार रुपए कैश लेकर वो अपने रसीदपुर कनेटा लौट रहे थे। उनके पास से कैश नहीं मिला है। संभावना है कि उनके साथ लूट की गई है। 

गौरतलब है कि तीन जुलाई की रात को आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed