{"_id":"5bd9a886bdec22697b11666e","slug":"attack-in-police-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रह रही युवती की जांच को पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रह रही युवती की जांच को पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में महिला की बरामदगी के लिए एटा के थाना भत्तरा से आई पुलिस के साथ महिला के प्रेमी के परिजनों ने अभद्रता की। लोगों ने
विज्ञापन
जमकर हंगामा किया। इस बीच भीड़ में कुछ उपद्रवी पुलिस पार्टी की बोलेरो की चाबी लेकर भाग गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एक वृद्ध महिला समेत तीन को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवगंगा निवासी रामू पुत्र कैलाश शादीशुदा है। उसने पत्नी को छोड़कर मौसेरी बहन के साथ कोर्ट मेरिज कर ली है। उधर युवती के परिजनों ने एटा थाने में बहला फुसला कर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई। युवती की जानकारी मिलने पर एटा के थाना भत्तरा के उपनिरीक्षक अभिलास सिंह, महिला कांस्टेबल कुसुम सिंह और एक कांस्टेबल आरोपी के घर पहुंचे। उनके साथ युवती के परिजन भी साथ थे।
विज्ञापन
आरोप है कि जैसे ही महिला कांस्टेबल कुसुम सिंह घर के अंदर गई, वैसे ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घेर लिया। इस बीच कुछ उपद्रवी युवकों ने पुलिस की प्राइवेट बोलेरो गाड़ी की चाबी निकालकर
भाग गए।
एटा पुलिस ने खुद को घिरता देख स्थानीय थाना पुलिस से संपर्क किया और फोर्स मांगा। स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने आरोपी युवक की मां, भाई और चाचा को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को लेकर थाने आई और पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि एटा पुलिस एक महिला के बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। इस दौरान उनके साथ कहासुनी हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।