{"_id":"6ad3e92d62e2ff7fb00150b7","slug":"attack-after-refusal-to-hand-over-ball-four-injured-agra-news-c-25-agr1067-1188531-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गेंद देने से मना करने पर हमला, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गेंद देने से मना करने पर हमला, चार घायल
Sun, 18 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के नरीपुरा की बस्ती में गेंद देने से मना करने पर युवक ने परिवार के साथ मिलकर दंपती और उनके परिजन की पिटाई की। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमले में चार लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
नई आबादी, नरीपुरा निवासी भीमसेन ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम उनके घर के पीछे क्षेत्रीय निवासी प्रियांशु कुछ लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। गेंद घर में आने पर प्रियांशु उसे लेने पहुंचा। भीमसेन की पत्नी ओमवती ने तीसरी बार गेंद देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर प्रियांशु ने गाली-गलौज कर ओमवती से मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर भीमसेन और उनके नाती गोलू बीच-बचाव करने पहुंचे तो प्रियांशु के परिवार के जतिन, विमलेश और मिथलेश भी आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर तीनों को पीटा। इसी दौरान पहुंचे भीमसेन के बेटे सुशील को भी पीटा गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोप और बयानों के आधार पर जांच की जा रही है।