फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attachment warning order pasted on the house of absconding gangster accused

UP: अग्निवीर बनाने का दिखाया था सपना, अब पुलिस कर रही तलाश, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Sun, 05 Jan 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Jan 2025 11:43 PM IST
सार

अग्निवीर में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवक शातिरों की बातों में आ गया। मोटी रकम भी दे दी। जब नौकरी नहीं लगी तो अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। लेकिन तब तक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हो चुके थे। अब पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कस रही है।

विज्ञापन
Attachment warning order pasted on the house of absconding gangster accused
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज में सदर कोतवाली क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की चेतावनी वारंट चस्पा किया है। आरोपी के हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अग्निवीर में नौकरी लगवाने के बहाने लाखों रुपये ठगने के मामले में आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
हाथरस के थाना सिकंदरा राऊ अंतर्गत माधोपुरी निवासी आकाश ने 22 जून को कोतवाली कासगंज में अग्निवीर में नौकरी लगवाने के बहाने लाखों रुपये ठगने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आकाश का आरोप था कि सुशील, पुष्पेंद्र, अंशुल व अनीस ने उससे अग्निवीर में नौकरी लगवाने के नाम पर 7.80 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मुनादी भी कराई
मामले की विवेचना ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा को सौंपी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अनीस फरार चल रहा है। ढोलना पुलिस ने न्यायालय से कुर्की चेतावनी वारंट जारी कराकर उसके घर पर चस्पा किया है। साथ ही गांव में मुनादी भी कराई। यदि आरोपी जल्द ही न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी गोविंदबल्लभ शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में फरार आरोपी अनीस के घर पर कुर्की चेतावनी का वारंट चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed