फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attachment of houses of absconding GST officers in Agra loot case

आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: फरार जीएसटी अधिकारियों के घरों की होगी कुर्की

Sun, 22 Aug 2021 09:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 09:34 AM IST
सार

दोनों अधिकारियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। 23 अगस्त को एक महीना नोटिस देने की अवधि का पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Attachment of houses of absconding GST officers in Agra loot case
आरोपी अधिकारी अजय कुमार और शैलेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अजय कुमार और अधिकारी शैलेंद्र कुमार के घरों की कुर्की की तैयारी पुलिस ने कर ली है। 23 अगस्त को कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा करने का एक माह पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


सीओ सदर इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। अब वो कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देंगे। अजय कुमार लखनऊ के इंदिरा नगर और शैलेंद्र कुमार चंदौली के रहने वाले हैं। उनके फ्लैट सिकंदरा क्षेत्र के दो अपार्टमेंट में भी हैं।
विज्ञापन


मथुरा गोविंद नगर के निवासी विनायक ट्रेडर्स फर्म के मालिक प्रदीप अग्रवाल 30 अप्रैल की रात को बिहार से लौट रहे थे। लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल पर उनकी गाड़ी को रोका गया था। वाणिज्य कर के अधिकारी उन्हें जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजने का डर दिखाकर लूटे थे 43 लाख रुपये 
आरोप है कि अधिकारियों ने कारोबारी को जेल भेजने का डर दिखाकर 43 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और निजी गाड़ी चालक दिनेश कुमार को नामजद किया गया। 

सिपाही और चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। आईजी नवीन अरोरा ने फरार दोनों अधिकारियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने पूर्व में मेरठ कोर्ट में समर्पण के लिए प्रार्थनापत्र डाला था। मगर, वो हाजिर नहीं हुए। अब हाईकोर्ट में समर्पण प्रार्थनापत्र डाला है। दोनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। 

23 अगस्त को एक महीना नोटिस देने की अवधि का पूरा हो जाएगा। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मगर, लूट की रकम बरामद नहीं हो सकी है। अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद ही लूटे गए 43 लाख रुपये बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed