फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATS arrests five Bangladeshis in Agra who obtained Indian citizenship on fake documents

Agra: पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर हासिल की भारतीय नागरिकता, पार कराते थे बांग्लादेश की सीमा

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
सार

आगरा जिले में एटीएस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पहले इन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर भारत की नगरिकता ली। इसके बाद अन्य साथियों को भी बांग्लादेश की सीमा पार कराने लगे। 
 

विज्ञापन
ATS arrests five Bangladeshis in Agra who obtained Indian citizenship on fake documents
पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से यूपी एटीएस ने फर्जी दस्तावेज पर भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आगरा के पॉश इलाके में नगर निगम की जमीन पर ठिकाना बनाकर कबाड़ का कारोबार कर रहे थे। 

विज्ञापन


इनमें शामिल अजीजुर गाजी और उसकी पत्नी जन्नत आरा बाकी बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार कराते थे। जन्नत आरा के पास बांग्लादेश का पासपोर्ट भी मिला है। इसके अलावा इब्राहिम शेख, राजू शेख और उसकी पत्नी मुक्ता शेख को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया कि जन्नत आरा के पास पासपोर्ट होने की वजह से उसे लोगों को सीमा पार कराने में आसानी होती है। साथ ही बांग्लादेश पैसा भेजने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है। 

विज्ञापन

बांग्लादेश की आईडी सहित अन्य दस्तावेज बरामद

दरअसल, जन्नत आरा शुक्रवार को आगरा जेल में बंद इब्राहिम के बेटे परवेज, बेटी रहीमा और अपने भाई हसन से मिलने गई थी। मुलाकात के लिए उसने अपने पासपोर्ट की प्रति जमा कराई जिससे वह जांच एजेंसियों की नजरों में आ गयी। एटीएस ने दो आधार कार्ड, बांग्लादेश की आईडी, कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आदि बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed