फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atrocities by SP's female leader Husband attacked with glass bottle complaint filed in police station

UP: सपा की महिला नेता का अत्याचार...पति पर कांच की बोतल से हमला, फिर थाने में दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Sep 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

आगरा में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के घर की रार थाने पहुंच गई है। आरोप लगाया गया है कि महिला नेता ने अपने पति पर कांच की बोतल से हमला किया, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Atrocities by SP's female leader Husband attacked with glass bottle complaint filed in police station
women demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की एक महिला सपा नेता के घर की रार बृहस्पतिवार को थाने तक पहुंच गई। पति ने प्रताड़ित करने और जानलेवा हमले के आरोप लगाए। एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें पीठ में घाव दिखाया जा रहा है। पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं महिला सपा नेता ने भी पति पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



 

सपा नेता और उनके पति सिकंदरा क्षेत्र के हैं। पति ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में दोनों की मुलाकात हुई। वह दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। उन्हें जाल में फंसा लिया गया। दुष्कर्म का आरोप लगाने लगी। वर्ष 2023 में चुनाव लड़ने के लिए 50 लाख रुपये मांगे। उन्होंने 35 लाख रुपये दिए। वह दिल्ली से पढ़ाई छोड़ आ गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने पेट्रोल पंप खुलवा दिया। आरोप लगाया कि 31 मई 2024 को डीसीपी सिटी ऑफिस में शिकायत की। दुष्कर्म का आरोप लगाया। उन्होंने मजबूरी में समझौता कर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद भी व्यवहार नहीं बदला। पत्नी पेट्रोल पंप अपने नाम करने का दबाव बनाती है। उन्हें फ्लैट में नहीं घुसने देती। 10 अगस्त को कांच की बोतल से सिर में प्रहार किया।
विज्ञापन

थाना सिकंदरा में तहरीर दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। 17 सितंबर को कांच की बोतल पीठ में मारकर घायल किया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सपा नेता ने भी थाने में तहरीर दी। पति के चरित्र पर अंगुली उठाई है। पिटाई के भी आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed