{"_id":"5b8d28c442c79246594314bb","slug":"atm-theft-of-ex-policeman-seventy-five-thousand-rs-withdraw-from-atm-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा का एटीएम बदलकर लगाया चूना, खाते से निकाले 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा का एटीएम बदलकर लगाया चूना, खाते से निकाले 75 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
atm
एटा में रिटायर्ड दरोगा के खाते से एटीएम बदलकर आरोपी ने अलग-अलग दिन में 75 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी पर पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी फूल सिंह पुत्र रामचरन पुलिस से रिटायर्ड दरोगा है। आरोप है कि प्रेमनगर चौराहा पर अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में 75 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
फूल सिंह बैंक पहुंचे तो पैसों की निकासी के संबंध में उन्हें जानकारी मिली। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन