फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATM empty, cash

अमर उजाला लाइव- कैशलैस हुए एटीएम, नकद भुगतान को दर दर भटके उपभोक्ता

Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
ATM empty, cash
कासगंज। दीपावली पर अवकाश के चलते बैंक तो बंद थे ही एटीएम भी खाली हो गए । ऐसे में लोगों को कैश की भारी दिक्कत हुई। शनिवार को शहर में शायद ही कोई ऐसा एटीएम रहा हो जिसमें कैश रहा हो। कई एटीएम के शटर बंद थे और ताले पड़े थे तो कुछ ऐसे थे भी जहां शटर खुले थे लेकिन वे कैशलैस थे। हाईटैक बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई।
विज्ञापन

एसबीआई मुख्य शाखा
यहां दीपोत्सव पर्व के पहले दिन से ही शटर गिर गया था। भाईदूज पर्व पर भी इस एटीएम में धनराशि नहीं थी। लोग अन्य एटीएम से मायूस होकर काफी उम्मीद लेकर एसबीआई के एटीएम पर पहुंच रहे थे, लेकिन वहां भी शटर गिरा होने के कारण मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सिस बैंक
इस एटीएम बूथ का शटर खुला था। यहां उपभोक्ता खुला शटर देखकर पहले तो काफी उम्मीद बांधते रहे कि शायद यहां से धन निकासी हो जाएगी, लेकिन जैसे ही उपभोक्ता अपना एटीएम कार्ड लगाकर धन निकासी का प्रयास कर रहे थे तो डिस्प्ले पर सॉरी लिखा आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक
इस बैंक का एटीएम लक्ष्मीगंज में एक्सिस बैंक के ऊपर पहली मंजिल पर है । यहां इस बैंक के दो एटीएम लगे हुए हैं, लेकिन यह दोनों ही एटीएम कैश नहीं दे रहे थे । इनकी डिस्प्ले पर भी नो कैश लिखा हुआ था। उपभोक्ता यहां से भी मायूस होकर वापस लौट रहे थे और बेहद परेशान दिखाई दे रहे थे।
सेंट्रल बैंक -लिखा था खुशियां मनाएं, गिरा था शटर
सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक के एटीएम का हाल तो कुछ अलग ही था। यहां जिस दिन से बैंक बंद हुईं हैं उसी दिन से एटीएम के शटर भी गिर गए हैं। हास्यास्पद तो इंडियन बैंक का एटीएम कर रहा था। यहां एटीएम के बाहर लिखा हुआ था खुशियों का त्योहार मनाएं इंडियन बैंक के साथ, लेकिन यहां एटीएम के शटर गिरे हुए थे।
क्या बोले परेशान उपभोक्ता
- पूरे शहर में एटीएम व्यवस्था फेल है। किसी भी एटीएम पर धन निकासी नहीं हुई है। नकद भुगतान के लिए परेशान हैं। हाईटैक बैंकिंग व्यवस्था की बात सिर्फ धोखा है- किशनकुमार।
- सोरोंजी गेट से लेकर रेलवे रोड, लक्ष्मीगंज, बिलराम गेट, सहावर गेट क्षेत्र के सभी एटीएम खंगाल लिए, लेकिन कोई भी नकद भुगतान नहीं दे रहा है। बेहद परेशान हैं- नौसे खान।

- दीपोत्सव पर्व पर अवकाश होने के कारण एटीएम में धन की समस्या आ जाती है। सभी बैंकों को पहले से ही निर्देशित किया गया था कि वे त्योहार पर एटीएम व्यवस्था दुरुस्त रखें। कोशिश रहेगी कि सदैव एटीएम व्यवस्था बेहतर रहे - बलविंदर सिंह, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed