फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atm card changed and forgery

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से नकदी निकाली

Thu, 08 Aug 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
atm card changed and forgery
08एमएनपी-05-एटीएम से रुपये निकाले जाने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची आरती - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ठगों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 15 हजार की नकदी निकाल ली। महिला को दूसरा एटीएम थमा दिया। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आश्रम रोड निवासी आरती बुधवार की शाम बस स्टैंड के पास लगे एक एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने एटीएम से 10 हजार रुपये की निकासी की। महिला के अनुसार इसके बाद जब दोबारा रुपये निकालने चाहे तो नहीं निकले। इस बीच एक युवक ने उनसे कहा कि वह उनकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

महिला का कार्ड लेकर एटीएम में लगाया और कहा कि शायद नेट की समस्या आ रही है। इसके बाद महिला एटीएम लेकर बाहर आ गई। कुछ ही देर में आरती के मोबाइल में 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। उसने जैसे ही हाथ में पकड़ा एटीएम देखा तो वह बदला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भागकर एटीएम पहुंची तो वहां कोई नहीं था। गुरुवार को पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई का कहना है कि चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed