{"_id":"5ef89aae8ebc3e42f31ae704","slug":"atm-card-acschang-fraud-case-widraw-kosi-kosi-news-agr448096387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदला, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। एटीएम से रुपये निकालने आई महिला को बातों में उलझाकर एक युवक ने कार्ड बदल दिया। बाद में महिला को पता चला तो हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को तलाश रही है।
पुरानी जीटी रोड पर एसबीआई के एटीएम में रविवार की दोपहर भगवती रोड निवासी मंजू रुपये निकालने के लिए पहुंचीं। वह एटीएम के अंदर पहुंचीं तो वहां पहले से एक युवक खड़ा था। मंजू के पीछे वह भी एटीएम केंद्र में घुस गया। मंजू ने युवक से पैसे निकालने के लिए मदद मांगी। इसी दौरान युवक एटीएम के कोड को देखने लगा।
जब एटीएम से पैसे नहीं निकले तो मंजू ने युवक से एटीएम मांगा तो बात करते हुए युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़िता का कहना था कि सोमवार को बैंक में पूछताछ करने के बाद पता चलेगा कि एटीएम से कितने रुपये निकले हैं।
विज्ञापन
दुकान से मोबाइल ले भागा युवक
कोसीकलां। मैन बाजार में एक युवक दुकानदार को चकमा देकर मोबाइल लेकर भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल मोबाइल स्टोर की दुकान है। दुकान पर मालिक ओमप्रकाश आर्य बैठे थे। रविवार की सुबह एक युवक मोबाइल खरीदने आया।
इसी दौरान युवक और मोबाइल दिखाने की कहने लगा। ओमप्रकाश युवक को मोबाइल दिखाने लगे तभी वह चकमा देकर मोबाइल लेकर सराय की ओर भाग निकला। दुकानदारों ने पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आया।