{"_id":"5fff395d8ebc3e33de66c22b","slug":"atikraman-mainpuri-news-agr476294032","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नगर में जेसीबी मशीन से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नगर में जेसीबी मशीन से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
13एमएनपी-04-शहर के लेनगंज में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी देते एसडीएम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एसडीएम ऋषिराज ने बुधवार को नगर पालिका की टीम के साथ शहर के लेनगंज और बजाजा बाजार में अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे नाले को छोड़ते हुए ही अपनी दुकान लगाएं।
एसडीएम ऋषिराज ने एक सप्ताह पहले नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ नगर के लेनगंज और बजाजा बाजार में भ्रमण कर लोगों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। बुधवार को वह साढ़े 11 बजे नगर पालिका की टीम और जेसीबी मशीन के साथ घंटाघर चौराहा पहुंचे। उन्होंने नाला टू नाला अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान उन्होंने कई दुकानदारों को फटकार भी लगाई। अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम और नगर पालिका की टीम ने लेनगंज, बजाजा बाजार, घंटाघर, तांगा स्टैंड आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया। सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने नगर को लोगों को निर्देश दिए कि वे नाले पर किसी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण न करें केवल जाल डलवाएं। उन्होंने कहा कि आगे भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह, राजनायण, बरुण मिश्रा, अरुण कुमार सहित नगर पालिका के सफाई नायक व अन्य लोग मौजूद रहे।