फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Athletics Center of Khelo India will start in the district

जनपद में शुरु होगा खेलो इंडिया का एथलेटिक्स सेंटर

Sat, 03 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Athletics Center of Khelo India will start in the district
फिरोजाबाद। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) द्वारा दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स सेंटर खोला जाएगा। सेंटर में बालक, बालिका खिलाड़ी बराबर संख्या में रखे जाएंगे। शासन से एथलेक्टिस सेंटर खोलने की स्वीक़ृति प्रदान हो गई है।
विज्ञापन

सेंटर में प्रशिक्षण पाने वाले खिलाड़ियों से एक फार्म भरवाया जाएगा। इसमें उनके अभिभावकों की सहमति जरूरी होगी। उस फार्म में प्रशिक्षुओं से संबंधित जानकारी होगी। खिलाड़ियों का प्रतिमाह शारीरिक और स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसका विवरण संबंधित प्रशिक्षण को प्रशिक्षण पंजिका में रखना होगा। खेल निदेशालय से नामित मंडलों के नोड़ल अधिकारी प्रतिमाह प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

सेंटर के लिए मिलेगा सात लाख रुपये का बजट
साईं द्वारा एलथेक्टिस सेंटर को खोलने के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जो प्रशिक्षक के मानदेय और खिलाड़ियों की किट, उपकरणों पर खर्च किए जाएंगे। साथ ही दो लाख रुपये खेल मैदान के रख रखाव और प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाले खेल उपकरणों पर खर्च होंगे। प्रशिक्षकों को मानदेय का भुगतान खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईं की ओर से दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला इंडिया के तहत एथलेटिक्स सेंटर खोलने के आदेश दिए हैं। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ही उपकरण और अन्य संसाधनों के लिए बजट देगी।
राहुल चोपड़ा - जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed