फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atalpuram township will be launched on second week of august

नई टाउनशिप: लाॅन्चिंग का समय हुआ तय!...प्लॉट के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन, लॉटरी से होगा आवंटन

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
सार

आगरा में नई टाउनशिप अटलपुरम की लाॅन्चिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। इसको लेकर एडीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। भूखंडों के लिए रेट भी तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
atalpuram township will be launched on second week of august
आगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में अटलपुरम के नाम से विकसित हो रही नई टाउनशिप में प्लॉट खरीदने के लिए जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होंगे। प्लॉट आवंटन लॉटरी से होगा। आवेदन के समय 1100 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और प्लॉट मूल्य की 10 फीसदी जमानत राशि जमा करानी होगी।
विज्ञापन


अगस्त के दूसरे सप्ताह में अटलपुरम की लाॅन्चिंग होगी। इसके बाद प्लॉट बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। 138 हेक्टेयर में तीन चरण में अटलपुरम टाउनशिप विकसित होगी। पहले चरण में 46 हेक्टेयर भूमि पर तीन सेक्टर बनेंगे। लाॅन्चिंग के बाद पहले चरण के लिए बुकिंग शुरू होगी। इसमें 697 प्लॉट हैं।
विज्ञापन

 

एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी प्लॉट के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने करीब 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर का रेट तय किया है। पहले चरण में एडीए सिर्फ आवासीय प्लॉट की बिक्री करेगा। अधिक जानकारी के लिए एडीए में हेल्प डेस्क खोली जाएगी।

आरक्षित वर्ग के लिए पांच फीसदी जमानत राशि
प्लॉट आवंटन और आवेदन में आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी। 27 फीसदी प्लॉट अति पिछड़ा वर्ग, 21 फीसदी अनुसूचित जाति, दो फीसदी जनजाति, दो फीसदी भूतपूर्व सैनिक, दो फीसदी सरकारी कर्मचारी, दो फीसदी दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्लॉट आरक्षित रहेंगे। इनके अलावा विधायक, सांसद के लिए भी दो फीसदी आरक्षण रहेगा।

 
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के लोगों को आवेदन के समय प्लॉट मूल्य की पांच फीसदी जमानत राशि जमा करानी होगी, जबकि सामान्य वर्ग को 10 फीसदी जमानत राशि आवेदन के समय देनी होगी। लॉटरी में प्लॉट आवंटन हो जाने के बाद जमानत राशि वापस नहीं होगी। लॉटरी में आवंटन नहीं मिलने पर जमानत राशि वापस की जाएगी। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। अटलपुरम टाउनशिप की लाॅन्चिंग के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री लाॅन्चिंग कर सकते हैं। इसके बाद बुकिंग शुरू हो जाएगी।  

ये होगा प्लॉट का क्षेत्रफल
- ईडब्ल्यूएस: 40 से 50 वर्गमीटर तक
- एलआईजी प्रथम: 50 से 60 वर्गमीटर तक
- एलआईजी द्वितीय: 60 से 72 वर्गमीटर तक
- एमआईजी प्रथम : 72 से 90 वर्गमीटर तक
- एमआईजी द्वितीय: 90 से 140 वर्गमीटर तक
- एचआईजी: 140 से 180 वर्गमीटर तक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed