फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atalpuram: Registration for purchasing a plot will be done from home using your mobile

अटलपुरम : मोबाइल से घर बैठे होगा भूखंड खरीद के लिए पंजीकरण

Fri, 08 Aug 2025 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Atalpuram: Registration for purchasing a plot will be done from home using your mobile
आगरा। अटलपुरम टाउनशिप में भूखंड खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार दोपहर 12 बजे से एडीए वेबसाइट www.adaagra.org.in और जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in पर शुरू होंगे। आवेदक घर बैठे मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण शुल्क, जाति, आधार, आय व अन्य प्रमाण पत्र अपलोड कर सकेंगे। ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर में विकसित होने जा रही अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंडों की बिक्री होगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे मंडलायुक्त बटन दबाकर ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। भूखंड खरीद के इच्छुक लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर, जनसुविधा केंद्र से पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा जयपुर हाउस स्थित एडीए दफ्तर में भी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए हेल्प डेस्क खोली जाएगी। करीब एक महीने तक पंजीकरण होंगे। इसके बाद सभी आवेदनों को एकत्र कर लॉटरी ड्राॅ निकाला जाएगा। लॉटरी ड्राॅ में जिसका नाम खुलेगा, उसे भूखंड आवंटन होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदक को स्वयं का फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड व शपथ पत्र अपलोड करना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए जाति प्रमाण अनिवार्य होगा। दुर्बल आय वर्ग ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भूखंडों की खरीद के लिए आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये होनी चाहिए। आवेदक को आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सेक्टर-1 में 81 ईडब्ल्यूएस भूखंड हैं। निम्न आय वर्ग एलआईजी भूखंड खरीद के लिए वार्षिक आय सीमा 3 से 6 लाख का आय प्रमाण पत्र अनिवार्य है। एलआईजी भूखंडों की संख्या 78 है। पंजीकरण के समय भूखंड मूल्य की सामान्य श्रेणी में 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी में 5 प्रतिशत पंजीकरण राशि जमा करानी होगी।
विज्ञापन

ये हैं आवेदन प्रक्रिया
- चरण-1: प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर जाएं।
- चरण-2: अटलपुरम टाउनशिप के आवेदन के लिए क्लिक करें।
- चरण-3: प्रोफाइल पंजीकरण के बाद यूजरनेम, पासवार्ड, कैप्चा कोड से लॉगइन करें।
- चरण- 4: एड न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- चरण-5: योजना का नाम अटलपुरम टाउनशिप फेज-1, सेक्टर-1 ऑटो सलेक्टेड आएगा।
- चरण-6: प्लॉट के लिए उपयुक्त श्रेणी का चयन करें।
- चरण-7: आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शपथ पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- चरण-8: आवेदन शुल्क और पंजीकरण राशि का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed