फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atal smriti swva diwas

बीमार को मिला उपचार, गरीबों को कंबल

Sun, 29 Dec 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
atal smriti swva diwas
29एमएनपी-19- शहर के निकटवर्ती गांव औडेन्य मंडल में कंबल वितरित करते कैबिनेट मंत्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव औडेन्य मंडल में अटल स्मृति सेवा दिवस को लेकर रविवार को स्वास्थ्य जांच केंद्र, कंबल वितरण व नगारिकता संशोधन कानून पर जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने लोगों को जानकारी दीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 515 मरीजों को उपचार दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मरीजों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से पांच लाख तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा नागरिकता संशोधन कानून जनता के हित में है।
विज्ञापन

जनता किसी भ्रम में न आए। यहां लगे स्वास्थ्य शिविर में सीएमओ डॉ. एके पांडेय की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने 515 मरीजों की जांच करते हुए दवाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री करनपाल सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन मनोरमा देवी, रामबाबू कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, शिवदत्त भदौरिया, अशोक सिंह चौहान, मंजूूषा चौहान, मनोरमा सिंह, सरला चौहान, प्रदीप चौहान राज, सरित कांत भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतगंज के ब्लॉक जागीर के सभागार में लाभार्थियों को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, एसडीएम भोगांव पीसी आर्य ने कंबल वितरित किए। ऊषा देवी ब्लॉक प्रमुख, अश्वनी यादव एडीओ, किशनलाल शाक्य राजस्व निरीक्षक, विशंभर तिवारी, विमल शुक्ला, अनुज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विकासखंड सुल्तानगंज के गांव लहरा में मुख्यमंत्री आर्थिक त्वरित योजना के तहत बनाई गई सीसी सड़क का लोकार्पण आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी की सेवा के लिए हर तरह से तैयार रहें। अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, बॉबी मिश्रा, कौशलेंद्र, गंधर्व सिंह, विजय विक्रम, लक्ष्मण सिंह चौहान, रामानंद शास्त्री, सोनू, प्रभात कुमार, बादशाह सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने गांव धारापुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने गांव के गरीब बुजुर्ग महिला व पुरुषों को कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम में अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, बॉबी मिश्रा, गंधर्व सिंह, कौशलेंद्र कुशवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed