फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Membership Day will be celebrated every Sunday

Agra News: हर रविवार को मनाएंगे अटल सदस्यता दिवस

Thu, 05 Sep 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Atal Membership Day will be celebrated every Sunday
जिला सहकारी बैंक में बोलते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह।
मैनपुरी। सदस्यता अभियान महापर्व की भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक में बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि हर रविवार को अटल सदस्यता दिवस मनाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। हर पदाधिकारी को सभी वर्ग में और सभी बस्तियों में जाकर सदस्यता दिलानी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद में सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य तय किया गया है। युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी के पदाधिकारी घर घर जाकर सदस्य बनाने का काम करें। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया ह।ै इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बूथ के सभी कार्यकर्ता सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, सदस्यता अभियान प्रमुख उत्तम गुप्ता, साधना तिवारी,अमृता चौहान, मनेष चौहान, सीमा चौहान, घनश्याम दास गुप्ता, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed