अटलजी के बटेश्वर को सौगात: मुख्यमंत्री योगी ने 230 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
आगरा जनपद की बाह तहसील का बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री ने बटेश्वर को 230 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले यहां मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा बटेश्वरनाथ आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद 230 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
अटल के घर तक नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उनके परिजनों ने कुल देवी मंदिर पर हवन यज्ञ किया। पारिवारिक भतीजे राकेश वाजपेयी, अश्वनी वाजपेयी और सचिन वाजपेयी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए, लेकिन मुख्यमंत्री योगी अटलजी का पुश्तैनी घर देखने नहीं गए। यहां तक उनके घर आंगन की सफाई तक नहीं कराई गई, जिससे परिजन निराश दिखे।
ब्रज की संस्कृति के बिखरे रंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेश्वर पहुंचने से पहले सभा स्थल के पास ब्रज के गीत गूंजे। ब्रज के कलाकारों ने मयूर नृत्य कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया। भदावरी और ब्रज के लोक गीतों की यमुना किनारे गंगा वही। जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ये रहा कार्यक्रम
शाम 4.05 बजे बटेश्वर खांद पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा।
शाम 4.15 बजे बटेश्वर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री।
4.20 बजे पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की फोटो गैलरी का उद्घाटन और निरीक्षण किया।
शाम 4.25 बजे सभा मंच पर पहुंचे।
शाम 4.45 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन और समापन।
सवा घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी बटेश्वर में करीब सवा घंटे देरी से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर खांद में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई है। दूसरी ओर बटेश्वर मंदिर के रास्ते पर बनीं अस्थाई दुकानें हटा दी गईं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर का बाजार भी बंद रहे।
सुरक्षा में चूक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। शनिवार दोपहर पौने चार बजे एक सांड़ सभास्थल की बैरीकेडिंग तक पहुंच गया। जिससे सभास्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई लोग गिर गए, हालांकि किसी को भी चोट नहीं आई।